वैशाली और पूर्वा एक्सप्रेस शकूरबस्ती से चलेंगी, नई व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 24 ट्रेनें होंगी शिफ्ट।

वैशाली और पूर्वा एक्सप्रेस शकूरबस्ती से चलेंगी, नई व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 24 ट्रेनें होंगी शिफ्ट।
राजधानी दिल्ली के सबसे प्रमुख स्टेशन नई दिल्ली में पुनर्विकास कार्य शुरू हो चुका है। इसे ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पूर्वा और वैशाली एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों को शकूरबस्ती और सफदरजंग जबकि पुरानी दिल्ली से 8 गाड़ियों को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रेलवे को दिया गया है। बोर्ड की मंजूरी के बाद इन्हें स्थानांतरित किया जाएगा।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। आरएलडीए द्वारा पहाड़गंज दिशा से काम शुरू किया जा चुका है और प्लैटफॉर्म संख्या एक पर मौजूद स्टॉल एवं दफ्तरों को खाली करने की मांग की गई है। यहां मौजूद दफ्तरों को स्थानांतरित करने के लिए अजमेरी गेट की तरफ छत पर नए अस्थायी दफ्तर बनाए जा रहे हैं। इनके पूरा होने पर पहाड़गंज की तरफ मौजूद इमारत को तोड़ने का काम शुरू होगा। स्टेशन के दोनों छोर पर टावर बनाया जाएगा जिन्हें आपस में जोड़कर इनके बीच में दफ्तर बनाए जाएंगे।



