
बठिंडा: विरोध प्रदर्शन में अपनी तस्वीर के इस्तेमाल से नाराज़ दिवंगत रैपर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने आपराधिक और दीवानी मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
इस नोटिस में ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों/अधिकृत प्रतिनिधियों से संबंधित सामग्री के तत्काल उपयोग को बंद करने, सार्वजनिक माफी और मुआवज़े की मांग की गई है।
चरण कौर की ओर से उनके वकील गुरविंदर सिंह संधू के माध्यम से भेजे गए मानहानि के कानूनी नोटिस में ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर व्यापक प्रसार वाले अख़बारों और अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर बिना शर्त और स्पष्ट सार्वजनिक माफी प्रकाशित करें।



