गोंडा

विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

गोंडा

नगर पंचायत परसपुर के ताले पुरवा में खेत में गये युवक की करेंट के चपेट में आने मौत हो गयी। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में ले गए जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गोंडा भेज दिया।

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार शनिवार को सायंकाल 4.30 बजे नगर पंचायत परसपुर के तालेपुरवा निवासी रजनीश कुमार सिंह पुत्र देवनरायन सिंह उम्र 38 वर्ष अपने घर से खेत की तरफ गये थे। जहां विद्युत पोल से उतरे करेंट की चपेट में आ गये। कुछ देर बाद परिजनों को किसी ग्रामीण ने सूचना दी किरजनीश खम्भे के पास पड़े है। परिजनों द्वारा तत्काल सीएचसी परसपुर लाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता संतान था तथा उसके पांच बर्ष का एक छोटा बच्चा भी है।

बताया जाता है मृतक के चचेरे भाई की शादी का रिशेप्शन का आयोजन था। जिससे दरवाजे पर काफी भीड़ इक्ट्ठा थी। घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी वहीं खुशी मातम में बदल गयी। घटना की जानकारी होने पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, विधायक अजय सिंह के प्रतिनिधि सूरज सिंह, चेयर मैन वासुदेव सिंह, जन्मेजय सिंह प्रधान , पिंकू सिह प्रधान, गुड्डू सिंह प्रधान, सपा प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ों लोगों द्वारा पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की गयी।

इस सम्बध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button