गोंडा

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम,हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र – छात्राओं का हुआ विदाई समारोह

*गोंडा*

गोंडा जिले अंतर्गत परसपुर नगर स्थित जगन्नाथ प्रसाद राममनोहर तिवारी इण्टर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान पूजा गुप्ता,आंचल कश्यप,अंजली सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि स्कूल वह जगह मानी जाती है जहाँ से बच्चे शिक्षा अध्ययन के साथ-साथ संस्कारवान बनते हैं। विधायक ने संस्कारवान बच्चों को ही देश का भविष्य बताते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने की सीख दी।इस अवसर पर अंशिका सिंह, कविता, नीलम, स्वाति सहित अन्य नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना,देशभक्ति गीतों और नाटकों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। तदुपरांत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विद्यालय से विदाई दी गई।वहीं अवधी हास्य कलाकार रमेश दुबे “रमेशवा” ने बहरा चाची, निहोरन चाची, कनऊ लाल झिनकन आदि का शानदार हास्य अभिनय किया। उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों की मिमिक्री के साथ-साथ अवधी हास्य कविताओं—“सुंदर नोइया सुंदर दान सुंदर पूत देय भगवान”,“पशु चारा बिना सुखाय गये बछिया बछवा दुबराय गये”,“बतकही मा अस बौराय गये वे बिगड़ब बनब भुलाय गये नाहकै मा समय बेकार हुवय ई गोंडा जिला हमार हुवय” का मनमोहक पाठ किया। इस अवसर पर प्रबंधक राम मनोहर तिवारी, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बहादुर सिंह, पप्पू तिवारी, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष बंश बहादुर सिंह, राम सुंदर पांडेय व शिक्षक मयंक तिवारी, केबी सिंह, राजेश सैनी, ललित दूबे, शिवप्रताप सिंह,राजेश अवस्थी, अंशिका तिवारी, रंजना सिंह, विद्यावती पाण्डेय, मोहिनी सिंह, स्वाती सिंह, प्रिया पाण्डेय, सोनम राजपूत समेत काफी संख्या में अभिभावकगण व छात्र छात्राएं शामिल रहीं ।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button