गोंडा

लोजपा ने आरपीएफ कस्टडी में मृत युवक के परिजनों को दो करोड़ मुआवजा देने की उठाई आवाज

*-लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ शुक्रवार को मृतक के परिजनों से मिलकर मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाने का दिया आश्वासन*

*गोण्डा*

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जाॅय बनर्जी ने प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ शुक्रवार को पूर्वाह्न थाना मोतीगंज स्थित ग्राम किनकी का दौरा कर आरपीएफ पुलिस कस्टडी में मृतक संजय सोनकर के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। लोजपा नेताओं ने दलित परिवार के युवक संजय सोनकर की मंगलवार को आरपीएफ कस्टडी में मरने की घटना को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान को अवगत करा कर प्रदेश सरकार से दो करोड़ रुपये का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। लोजपा (राम विलास) के प्रदेश महासचिव डॉ0 कल्पराम त्रिपाठी ने बताया कि दल में शामिल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ ) सुमिता बनर्जी ने मोतीगंज थानाध्यक्ष अरविन्द यादव से आरपीएफ के सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा देने की मांग की जिस पर थानाध्यक्ष ने परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया। लोजपा के दल में जटाशंकर वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष देवी पाटन मंडल, गुरु प्रसाद जिला अध्यक्ष लेबर सेल, त्रिभुवन कुमार मंडल उपाध्यक्ष देवी पाटन मंडल, सुनीता श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष देवी पाटन मंडल लेबर सेल, पूनम, जिला सचिव लेबर सेल, बनवारी लाल, कार्यकारणी सदस्य शामिल रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button