बिहार

JNU में देश विरोधी नारे को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘ऐसे लोगों को तो..

देश में इन दिनों एक बार फिर से JNU चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि दिल्ली दंगे के आरोपी शरजिल इमाम और उमर खालिद को जमानत नहीं मिलने के बाद देश भर में कोर्ट के आदेश का विरोध हो रहा है। इसी विरोध में JNU में एक बार फिर से देश विरोधी नारे लगे हैं जिसके बाद देश भर में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस मामले में बात करते हुए बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल बिहार भाजपा की तरफ से राजधानी पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित मातृ शक्ति आभार – समृद्ध बिहार का आधार कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पथ निर्माण विभाग और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों का और जो एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है उसके आभार जताने हेतु पटना के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपार भीड़ और बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं ने आज अपनी अहम भूमिका निभाई है फिर एक बार एनडीए की सरकार जो बिहार में बनी है इसका अगर सबसे बड़ा सम्मान और योगदान के हकदार हैं महिला है क्योंकि महिलाओं के कारण ही इस बार की एनडीए सरकार प्रचंड बहुमत में आई है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button