राष्ट्रीय
बिना हाथ वाली 18 वर्षीय तीरंदाज़ शीतल देवी ने बनाया इतिहास

बिना हाथ वाली 18 वर्षीय तीरंदाज़ शीतल देवी ने वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा शनिवार को ग्वांगजू, दक्षिण कोरिया में वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में बिना हाथ वाली 18 वर्षीय भारतीय तीरंदाज़ शीतल देवी ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में तुर्किये की शीर्ष खिलाड़ी ओज़नूर क्यूर गिर्डी को 146-143 से हराकर गोल्ड जीता। वह विश्व पैरा आर्चरी चैंपियन बनने वाली पहली महिला हैं।



