अंतरराष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में भीषण धमाका

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले में शामिल एक कार में भीषण धमाके के बाद आग लग गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा बलों ने आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घटना सेंट्रल मॉस्को की बताई जा रही है। जिस कार में आग लगी है उसका नाम ऑरस लिमोसिन है।

इस कार का निर्माण रूस में होता है। धूं-धूं कर जलती कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आग कार के इंजन में लगी है।

देखते ही देखते आग अंदर फैल जाती है। दमकल के पहुंचने से पहले आस-पास के रेस्तरां और बार के कर्मचारियों ने आग को बुझाने की कोशिश की। कार से धुंए का गुबार निकल रहा है। कार के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button