उत्‍तर प्रदेशगोंडाजानकारीपाठकनामाविचारविज्ञानं-एवं-तकनीकशिक्षासामयिक हंससाहित्य-एवं-संस्कृति

राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

ब्रिजेन्द्र सिंह को दर्जनों शिक्षकों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेट कर दी बधाई

प्रेम नारायण मिश्र/गोंडा :  नगर पंचायत धानेपुर में स्थित एस के पैलेस धानेपुर राज्य पुरुस्कार 2023 प्राप्त शिक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विनय कुमार द्विवेदी विधायक मेहनौन,मंशाराम वर्मा प्रतिनिधि नगर पंचायत धानेपुर,उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी खण्ड शिक्षा अधिकारी मुजेहना,हेमलता त्रिपाठी खण्ड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक एवं चन्द्र प्रकाश शुक्ला पूर्व जिला मंत्री द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य पुरुस्कार वर्ष 2023 का सम्मान 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर लखनऊ में देकर सम्मानित किया गया था। यह उपलब्धि गोंडा जनपद के मुजेहना विकास खंड को मिलने पर आज गुरुवार को मुख्य अतिथि सहित सभी लोगो ने ब्रजेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित करने के साथ ही बधाई भी दिया ।इसी कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत के एक शिक्षक को भी विधायक एवं सभी अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऊषा वर्मा, महेश चौधरी,अम्बरीष कुमार, मुनीजर अध्यक्ष वि0प्र0 समिति, ग्राम प्रधान बेसहूपुर गिरधारी लाल, सत्यनारायण दूबे जी,तोता राम पाण्डेय जी,सर्वजीत सिंह,तौफीक अहमद अंसारी, लखेश्वरी प्रसाद,,सुरेन्द्र राही,मुशीर सिद्दीक़ी,रिजवान अंसारी, विवेक तिवारी,कमलेश्वर प्रसाद तिवारी,विनोद कुमार यादव अनुदेशक, , जनकराम वर्मा,अमित कुमार सिंह, बलजीत कुमार वर्मा, अनुज कुमार सिंह, अजीत कुमार वर्मा सहित विकास खण्ड के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button