मिशन शक्ति अभियान के तहत सीओ सदर नेबरुवार समाज के लोगों के उत्थान विकास के किया जागरूक

*गोण्डा*
*बच्चों को नियमित भेजे स्कूल शिक्षा ही सर्वश्रेष्ठ* सीओ विनय कुमार सिंह
आज रविवार को सीओ सदर विनय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मोतीगंज अरविंद यादव के साथ क्षेत्र मतवरिया गांव के विध्यालय में मिशन शक्ति के तहत चौपाल का आयोजन किया गया
जिसमें बरुवार समाज,जाति के परिवार को सुधार एवं उत्थान हेतु जानकारी देते हुए सीओ सदर एवं थानाध्यक्ष श्री यादव ने मौजूद लोगों को समाजिक रूप से सुधार लाने बच्चों को शिक्षित करने महिलाओं लड़कियों सभी को भयमुक्त होकर बिकसित बनने की जानकारी दी पुलिस इस मौके पर राजस्व विभाग ग्राम विकाश विभाग आदि की उपस्थिति में बरुवार जाति के मुखिया /महिलाओ /नवयुवक वर्ग को चौपाल के माध्यम से शासन स्तर से मिलने वाली समस्त सुविधाओ के सम्बन्ध में विभिन्न विभागो द्वारा अपने-अपने विभाग द्वारा मिलने की सुविधाओ व विकास के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ आपराधिक कार्यो में संलिप्त या निरुद्ध रह चुके बरुवार जाति के लोगो को अपराध न करने तथा समाज के मुख्य धारा बेहतर जीवन से जुडने हेतु प्रेरित किया । चौपाल में मौजूद बरुवार जाति के नवयुवक वर्ग द्वारा पुलिस विभाग को पूरी तरह आश्वस्त किया गया कि हम लोगो के अभिभावक/पूर्वज अशिक्षित बेरेजगार व निर्धन होने के कारण अपराधिक गतिविधियो में संलिप्त हो गये थे । अब हम लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे है अपनी अच्छाई बुराई समझते हैं भले ही अपने पूर्वजो की भांति अपराधिक गतिविधियो से हम लोग दूरी बना लिए है । जिससे समाज में सम्मान के साथ अच्छी नजरों से लोग देखे।मुख्य धारा में सम्मान से हम लोग अपने पूरे परिवार के साथ जुडकर समाज में सम्मानित रोजगार अपना कर जीवन व्यतीत करना चाहते है । चौपाल में मौजूद बरुवार परिवार के अभिभावक/मुखिया का नाम पता एक रजिस्टर में परिवार की कितनी संख्या है व रोजगार के बारे में रजिस्टर में मौके पर अकित की गयी । इस अवसर पर चौपाल में राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।।



