खेल
रणनीति और टीमवर्क बना सफलता की कुंजी, स्नेह राणा ने बताया कैसे हासिल की भारत ने विश्व कप की गौरवशाली जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने विश्व कप जीत के बाद टीम की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भारत ने टूर्नामेंट के दौरान प्रतिद्वंदी टीमों की कमियों का बारीकी से अध्ययन किया और उन्हें ‘हथियार’ बनाकर अपनी जीत की रणनीति तैयार की। स्नेह राणा ने कहा कि हर मैच से पहले टीम ने विपक्ष की योजनाओं और कमजोर पक्षों पर चर्चा की, जिससे उन्हें निर्णायक बढ़त मिली। उन्होंने इस जीत का श्रेय पूरे टीमवर्क और कोचिंग स्टाफ के सहयोग को दिया।



