पटनाबिहार

दरभंगा DMCH पहुंचे चिराग पासवान, हरिनगर हिंसा के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुए, बोले– दोषियों को नहीं मिलेगी राहत!

दरभंगा DMCH पहुंचे चिराग पासवान, हरिनगर हिंसा के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुए, बोले– दोषियों को नहीं मिलेगी राहत

जिले के हरिनगर गांव में हुई जातीय हिंसा की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में चिराग पासवान रविवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (DMCH) पहुंचे, जहां उन्होंने हिंसा में घायल दलित पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल में इलाजरत घायलों से बातचीत के दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी मरीजों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर नफरत फैलाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि यह घटना काम के बदले मजदूरी की मांग को लेकर हुई, जो कि किसी भी नागरिक का मौलिक अधिकार है। अपने हक की बात रखने पर अगर किसी समुदाय पर हमला होता है, तो यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है और संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की गई है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button