उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर हादसा: स्कूली बच्चों को लेकर लाखामंडल जा रही बस पर गिरा मलबा, शीशा तोड़कर अंदर घुसा.

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हादसा हो गया। विकासनगर से 27 स्कूली बच्चों को लाखामंडल दर्शन करवाने लेकर जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गिरा। वहीं, बड़ा बोल्डर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। इससे बच्चों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक ने बस को किसी तरह संभाला और साइड लगाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, हादसा डामटा के समीप हुआ। यहां राजमार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिससे पहाड़ी से आया चट्टानी मलबा बस संख्या uk07pa 0039 के ऊपर आ गिरा। मलबा इतना ज्यादा था कि बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button