यदि ड्रग्स लेंगे युवा तो मेडल किसी काम के नहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में युवाओं में नशे और ड्रग्स के बढ़ते प्रभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों, विश्वविद्यालयों और अभिभावकों से अपील की कि वे नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करें और ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाएं।
राज्यपाल ने कहा कि यदि विद्यार्थियों में जागरूकता नहीं होगी तो शिक्षा के पुरस्कार और मेडल भी बेकार होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालयों में ड्रग्स और नशे पर कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्देश दिया और डॉक्टरों को इसमें शामिल करने की बात कही।
राज्यपाल ने कहा कि ड्रग्स यदि युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहे हैं तो मेडल किसी काम का नहीं । इसके साथ ही विश्वविद्यालय कैंटीन में साफ-सफाई, स्वच्छ भोजन, और छात्रों के लिए खेल गतिविधियों पर भी ध्यान देने की बात कही गई। इस समारोह में कुल 147 मेधावियों को 245 गोल्ड मेडल वितरित किए गए।



