दिल्लीलखनऊ-मंडल

मोहन भागवत जिस वंदे भारत से जा रहे थे, हरदोई में उसी ट्रेन पर पथराव; कोच का शीशा टूटा, संघ प्रमुख सुरक्षित!

*मोहन भागवत जिस वंदे भारत से जा रहे थे, हरदोई में उसी ट्रेन पर पथराव; कोच का शीशा टूटा, संघ प्रमुख सुरक्षित*
हरदोई में उस वक्‍त हड़कंप मच गया, जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया गया. सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे के लिए चिंता की बात यह भी थी कि उसी ट्रेन में मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे. ट्रेन के हरदोई से गुजरते समय अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया था, जिससे एक कोच का शीशा टूट गया. घटना के बाद ट्रेन में हलचल मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं.

सूत्रों के अनुसार, एहतियातन मोहन भागवत को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया गया. हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, इस घटना में मोहन भागवत को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. ट्रेन को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आगे बढ़ाया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पथराव करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को मेरठ जा रहे थे. वह दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां संघ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. स्टेशन परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

मेरठ प्रवास के दौरान मोहन भागवत का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा. शुक्रवार को वे संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) के उपलक्ष्य में शहर के खिलाड़ियों और खेल संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. इस बैठक में राष्ट्रनिर्माण में युवाओं और खेल की भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है.
21 फरवरी को सर संघचालक मेरठ और बृज प्रांत के प्रमुख सामाजिक, शैक्षिक और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे. संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों की दिशा में रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button