POLITICS

मोकामा में वोटरों को कैद करने वाले बयान पर बुरे फंसे ललन सिंह, चुनाव आयोग के आदेश पर मुकदमा

मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का आपत्तिजनक कॉमेंट आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. भाषण का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने ललन सिंह से पूछा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं जाए. इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है.

इससे पहले ललन सिंह के बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्षी दल आरजेडी के राज्य सभा सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. न्यूज 18 से बातचीत में मनोज झा ने कहा- ‘मैं तो सीधा कहता हूं आप चुनाव आयोग हैं कहां. आप हैं भी या नहीं. ना सिर्फ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सब लोग अनंत बाबू बन जाएं. बल्कि ये भी कह रहे हैं कि किसी को घर से निकलने मत देना. ललन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हैं, क्या उन्हें कुछ नहीं दिख रहा है.’

मनोज झा ने आगे कहा कि क्या ललन सिंह का बयान मेरे चुनाव आयोग को नहीं दिख रहा है. उसके बाद भी अगर आप कहेंगे बिना डर और भय के निष्पक्षता के साथ चुनाव हो रह है तो मैं इसपर क्या ही कहूंगा.

ललन सिंह का वीडियो सामने आने पर चुनाव आयोग का ऐक्शन

बता दें कि एक ललन सिंह के भाषण का एक वीडियो सामने आने पर निर्वाचन आयोग ने संज्ञान ले लिया है. मोकामा विधानसभा सीट के वीडियो पर इलेक्शन कमीशन ने संज्ञान लिया है. स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट आने के बाद फैसला निर्वाचन आयोग लेगा. ललन सिंह को नोटिस भेजा जा सकता है. वह अनंत सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. इस दौरान कुछ लोगों को वोट देने से रोकने की बात तो कह रहे थे. इसी मामले को लेकर के निर्वाचन आयोग की तरफ से संज्ञान लिया गया है.

माना यह जा रहा है कि रिपोर्ट लेने के बाद फैसला निर्वाचन आयोग ललन सिंह के मामले पर लेगा. अनंत सिंह के प्रचार प्रसार को लेकर के मुकामा में ललन सिंह पहुंचे. दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह के जेल जाने के बाद मंत्री ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है.

एक सभा के दौरान ललन सिंह ने कहा कि यहां के कुछ नेता हैं जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा. घर से बाहर नहीं निकलने देना है. घर में बंद कर देना है. अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जाकर वोट गिराने देना है.

इस बीच आरजेडी का निर्वाचन आयोग पर भी सवाल है और कहा गया है ललन सिंह को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाया है. लिखा है कि ललन सिंह निर्वाचन आयोग की छाती पर बुलडोजर चढ़ाकर गरीबों को वोटिंग के दिन घर से नहीं निकलने देने की बात कह रहे हैं. आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने कहा है कि आखिर निर्वाचन आयोग कहां है? खुलेआम ये लोग नंगा नाच कर रहे हैं, ये लोग और चुनाव आयोग मर गया है. चुनाव आयोग को यह सब नहीं नजर आ रहा है. तो ये इससे भी तो साफ-साफ पता चल रहा है कि चुनाव आयोग किसका दामाद है

ललन के बचाव में आए केसी त्यागी और नितिन नवीन

वीडियो सामने आने के बाद अब मंत्री नितिन नवीन ने भी बचाव किया है. कहा है कि अगर कोई वोट नहीं देने को लेकर के बात करता है किसी पर दबाव बनाता है तो आरजेडी वाले हैं. वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का ललन सिंह को नोटिस पर बयान आया है. ललन सिंह पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं, केंद्र में मंत्री हैं, उनके वक्तव्य के अर्थ के अनर्थ निकाले जा रहे हैं. यद्यपि कानून सम्मत जो भी प्रश्न उनके सामने आएंगे वह उत्तरदायित्व के साथ जवाब देंगे इसमें कोई दो राय नहीं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button