पश्चिम बंगाल

सीएम शुभेंदु के PA के मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दबोचा!

सीएम शुभेंदु के PA के मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दबोचा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में फरार आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच और यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हरिद्वार से दिल्ली भाग रहा था, जिसे एनएच-58 पर दबोचा गया.

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस सनसनीखेज वारदात के आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हरिद्वार से दिल्ली भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने छपार टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.

मुजफ्फरनगर में हुई बड़ी गिरफ्तारी
हत्याकांड के बाद फरार आरोपी राजकुमार को मुजफ्फरनगर में पकड़ लिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह हरिद्वार से दिल्ली की ओर भाग रहा है. इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और NH-58 स्थित छपार टोल प्लाज पर उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button