मेरठ में दुष्कर्म और वसूली की रिपोर्ट, दीपक गिरी, पूनम पंडित और परिवार के खिलाफ मामला दर्ज”

मेरठ के मवाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी नेता दीपक गिरी, उनकी मंगेतर कांग्रेस नेता पूनम पंडित, दीपक के पिता कृष्णपाल गिरी और दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म तथा 50 लाख रुपये वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट एक महिला प्रिंसिपल ने दर्ज कराई है, जिनका आरोप है कि साल 2018 में दीपक गिरी ने धोखे से उन्हें नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद लगातार उससे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग होती रही।
आरोप है कि जब महिला ने शादी की मांग की तो दीपक ने आर्य समाज मंदिर में शादी की, जिसका रजिस्ट्रेशन भी किया गया। लेकिन बाद में दीपक ने कांग्रेस नेता पूनम पंडित के साथ सगाई कर ली। जब महिला को यह पता चला तो उन्होंने दीपक गिरी, उनके परिवार वालों और पूनम पंडित के खिलाफ भावनपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले ने मेरठ में राजनीति और समाज में हलचल मचा दी है।



