उत्तर प्रदेश
मेरठ: मजदूर की बेटी तनु बनी एक दिन की एसडीएम

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मवाना की आठवीं कक्षा की छात्रा तनु को एक दिन के लिए एसडीएम (उपजिलाधिकारी) बनाया गया।
गांव किशोरीपुरा निवासी और मजदूरी करने वाले सोहनवीर की बेटी तनु ने तहसील पहुंचकर एसडीएम संतोष कुमार सिंह से कार्यभार ग्रहण किया।
तनु ने ऑफिस में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। उसने प्रशासनिक कार्यशैली को करीब से जाना।
तनु ने कहा कि वह आगे चलकर आईपीएस अफसर बनना चाहती है और गरीबों की सेवा करना उसका सपना है। मिशन शक्ति के तहत तनु को यह मौका दिया गया।
जिससे उसमें नया आत्मविश्वास आया और उसने अन्य छात्राओं को पढ़ाई व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।



