राष्ट्रीय

क्या गारंटी फिर लीक नहीं होगा पेपर?’ NEET Re-Exam की नई तारीख पर छात्रों के सवाल!

‘क्या गारंटी फिर लीक नहीं होगा पेपर?’ NEET Re-Exam की नई तारीख पर छात्रों के सवाल

एक साल में सिस्टम सुरक्षित नहीं बना पाए, तो क्या एक महीने में सब ठीक हो जाएगा’ NEET UG परीक्षा की नई तारीखों के ऐलान के बाद देशभर के लाखों छात्रों के मन में यही सवाल है.

नई दिल्ली:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि NEET UG परीक्षा अब दोबारा 21 जून को आयोजित की जाएगी. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भरोसा दिलाया है कि पेपर लीक मामले की गहराई से जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह घटना “दुखद” है, लेकिन परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा कराना जरूरी था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी मेहनती छात्र के साथ अन्याय न हो और इस बार परीक्षा को “जीरो एरर” के साथ आयोजित किया जाएगा.

हालांकि इस फैसले के बाद भी छात्रों की चिंताएं कम नहीं हुई हैं. कई छात्र सवाल उठा रहे हैं कि जब पूरे साल की तैयारी के बाद हुआ पेपर लीक हो गया, तो महज एक महीने में होने वाली दोबारा परीक्षा के सुरक्षित होने की गारंटी क्या है. छात्रों का कहना है कि उन्हें फिर से उसी स्तर की तैयारी करनी पड़ रही है, जो मानसिक रूप से काफी दबाव डालने वाली है.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button