दिल्ली

संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग- अरविंद केजरीवाल

संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को टारगेट किया जा रहा है. पंजाब के लोगों के साथ नाइंसाफी और अन्याय किया जा रहा है. चंडीगढ़ को हरियाणा को ट्रांसफर करने और पंजाब से छीनने की कोशिश की जा रही है.

नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पड़ने पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ईडी के सहारे भाजपा ने पंजाब को ललकारा है. पंजाब न पहले झुका था और न अब झुकेगा. पंजाब ही भाजपा और ईडी के बीच अनैतिक गठजोड़ को खत्म करेगा. पंजाब गुरुओं की धरती है. पंजाब ने औरंगजेब को भी जवाब दिया था और अब 2027 के चुनाव में भी जवाब देगा. उन्होंने कहा कि अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा के घर एक साथ ईडी की रेड हुई थी. अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए तो रेड बंद हो गई, लेकिन संजीव अरोड़ा ने इनकार कर दिया तो फिर से रेड हो गई.

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड चल रही है. ईडी का काम है कि देश के अंदर अगर कहीं मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है, तो उसको रोकना और उसकी जांच करना. अगर इस मकसद से ईडी अपनी कार्रवाई करे, तो हमें कोई परेशानी नहीं है. लेकिन ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए काम नहीं करती और न ही सीबीआई भ्रष्टाचार को रोकने के लिए काम नहीं करती है, वे सिर्फ नेताओं को डराने-धमकाने का काम करती है.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button