मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा दो युवकों की मौत दो गंभीर घायल

मेरठ-करनाल हाईवे पर थाना सरधना क्षेत्र के दबथुआ गांव के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सोनू पुत्र कृष्णपाल (25) और सोनू पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। घायल युवकों का इलाज कैलाशी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाइवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हाल ही में कई दुर्घटनाएं हुई हैं।जिनमें तीन लोगों की जान गई। एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत भी हुई है।
ये हादसे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही और ओवरलोड वाहनों के कारण होते रहे हैं।पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर ली है।
हाइवे की खराब सड़क हालत और दुपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ चालकों की लापरवाही भी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानी जा रही है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाने व सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने का आश्वासन दिया है।



