अंतरराष्ट्रीय
सऊदी-UAE तनाव के बीच यमन PM सलेम बिन ब्राइक का इस्तीफा, शाय्या मोहसिन जिंदानी बने नए प्रधानमंत्री

सऊदी अरब और UAE के बीच यमन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच यमन के प्रधानमंत्री सलेम बिन ब्राइक ने 15 जनवरी 2026 को इस्तीफा दे दिया, जिसे प्रेसिडेंशियल लीडरशिप काउंसिल (PLC) ने स्वीकार कर लिया। इस्तीफे के तुरंत बाद पूर्व विदेश मंत्री शाय्या मोहसिन जिंदानी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया और उन्हें नई सरकार गठन का दायित्व सौंपा गया।
यह घटनाक्रम तब हुआ जब UAE समर्थित दक्षिणी ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) ने दक्षिण-पूर्वी इलाकों पर कब्जा कर सऊदी सीमा के करीब पहुंच गया, जिसके जवाब में सऊदी ने बॉर्डर पर सेना तैनात की और दिसंबर 2025 में मुकल्ला बंदरगाह पर हवाई हमला बोला। यमन लंबे समय से हूती गृहयुद्ध में फंसा है, जहां सऊदी-UAE गठबंधन में दरारें साफ नजर आ रही हैं।



