मेक्रों, लूला से लेकर दिसानायके तक… AI समिट में इन नेताओं से मिले PM मोदी

मेक्रों, लूला से लेकर दिसानायके तक… AI समिट में इन नेताओं से मिले PM मोदी
इंडिया AI समिट के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के कई ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की. एआई समिट का यह मंच भारत की कूटनीति का भी संदेश दे रहा था.
नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI समिट 2026 ने न केवल तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाया, बल्कि वैश्विक कूटनीति के लिए भी एक बड़ा मंच तैयार किया. यहां का नजारा किसी महाशक्ति के मिलन जैसा था, जहां तमाम ताकतवर देशों के प्रमुख एक साथ दिखाई दिए. ये समिट महज एआई तकनीकी तक सीमित नहीं रहा बल्कि भविष्य की उस वैश्विक साझेदारी का हिस्सा बन चुका है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लीड कर रहे हैं. समिट के उद्घाटन के दौरान जब पीएम मोदी दुनिया के दिग्गज नेताओं से मिले, तो तकनीक और कूटनीति का एक अनोखा संगम देखने को मिला। हाथ मिलाते चेहरों और मुस्कुराती बातचीत के पीछे मकसद साफ था: AI की रेस में भारत के साथ मिलकर दुनिया को एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य देना।



