मुजेहना सहायता समूह ने ठंड से बचाव के लिए बाँटा कंबल और शॉल

*गोंडा*
गोंडा जिले के अंतर्गत नगर पंचायत धानेपुर मे पिछले कई वर्षो से निरंतर सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभा रहे मुजेहना सहायता समूह के अध्यक्ष जावेद अंसारी ने ठण्ड से बचाव के लिए बृद्ध महिला व पुरुषो को शॉल व कम्बल वितरित किया, इसमें शारीरिक रूप से दिव्यांगजन के लिए अलग से ब्यवस्था रखी गयी, वितरण से पूर्व सहायता समूह की ओर से आमन्त्रित किये गए नव जागरण अभियान के संचालक अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्रा द्वारा मौजूद लोगों को बाल श्रम और साइबर अपराधो के प्रति जागरूक करते हुए सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओ से जोड़ने का आश्वासन दिया है, उन्होंने बताया की भारत के संविधान मे सभी को शिक्षा का समान अधिकार दिया गया है, इसके लिए सरकार ने भी मुफ्त शिक्षा की ब्यवस्था की है, शिक्षा ही बाल श्रम को रोक सकती है, इसे साथ उन्होंने जानकारी देते हुए अवगत कराया है की ऐसे सामाजिक संगठनो के माध्यम से सरकार बहुत सारी गरीब कल्याण कारी योजनाएं संचालित करती है लेकिन जानकारी के अभाव मे वे सभी योजनाएं फलीभूत नही हो पा रही है, इसके सरकार की अधिकारिक आन लाइन अथवा ऑफ लाइन संस्थानों से जुड़ कर गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाया जा सकता है, इसके लिए सभी जानकारियां निशुल्क उपलब्ध कराने सहित हर संभव प्रयास निजी तौर पर करने को कहा है।
इस कार्यक्रम मे सतीश तिवारी, इसरार अहमद, मो.नईम, लड्डन अंसारी, शाहिद अली सिद्दीकी ( पूर्व प्रधान ) पवन यादव ( पूर्व प्रधान ) प्रदीप यादव, सुभाष जायासवाल, पवन तिवारी ( तिवारी ट्रांसपोर्ट ) सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रहे नव जागरण अभियान के संचालक गणेश नाथ मिश्रा ने सभी को शॉल कम्बल वितरित किया।



