POLITICS

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस दौरान दिल्ली पुलिस नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी को गाजियाबाद से पकड़ लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में जान से मारने की धमकी दी थी। आपको बता दे कि धमकी कल रात करीब 11 बजे गाजियाबाद स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी गई।

दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक आरोपी लॉ ग्रेजुएट है और उसने नशे में धुत होकर धमकी दी। वह अपनी पत्नी के चले जाने के बाद निजी मुद्दों को लेकर परेशान था। धमकी देने से पहले उसने पत्नी से बात करने के लिए फोन भी किया था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर श्लोक त्रिपाठी नाम के शख्स की गिरफ्तारी किया गया है।

युवक ने नशे में कॉल कर दी धमकी

गिरफ्तार किे युवक की जांच में यह जानकारी मिली कि आरोपी का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था और शराब के नशे में कॉल करके धमकी दी थी। जिसके बाद जिस सिम से धमकी दी गई थी, वह गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड थी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस ने जांच करनी शुरु कर दी और धमकी भरी कॉल करने वाले अज्ञात कॉलर की लोकेशन कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके में ट्रेस हुई। जिसके हाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button