POLITICS

मुंबई BMC चुनाव का पहला नतीजा आया, धारावी से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) चुनावों के नतीजों में कांग्रेस भले ही पीछे चल रही हो लेकिन अपने मजबूत गढ़ धारावी इलाके से पार्टी के कैंडिडेट आशा काले ने जीत दर्ज की है. बीएमसी की 227 सीटों के रुझानों में बीजेपी-शिवसेना एकनाथ शिंदे गठबंधन की बढ़त के बीच पहला चुनाव परिणाम आ गया है. बीएमसी का पहला नतीजा वार्ड 183 से घोषित हो गया है.कांग्रेस की आशा काले ने वार्ड 183 से जीत दर्ज की है। उन्होंने 1,450 मतों से जीत हासिल की.आशा काले ने शिंदे गुट की शिवसेना की वैशाली शेवाले और मनसे की पारिहार काटके को पराजित किया.

उधर, महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नवाब मलिक को बीएमसी चुनावों में झटका लगा है. दरअसल, कुर्ला वेस्ट वार्ड से अशरफ आजमी को जीत मिली है और नवाब के भाई कप्तान मलिक चुनाव हार गए हैं.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button