बिहार

महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनीं सुनेत्रा पवार, पति की मौत के चौथे दिन ही ली शपथ…

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन के चौथे दिन ही राज्य को पहली महिला उप मुख्यमंत्री मिल गई। महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री के रूप में दिवंगत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। करीब 12 मिनट के शपथग्रहण समारोह में अजीत पवार के चाचा शरद पवार नहीं पहुंचे। शपथग्रहण से पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दिया और फिर महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली।

उप मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस समेत अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। बता दें कि एक दिन पहले ही NCP विधायक और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में आयोजित बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना गया जिसके बाद उन्होंने शनिवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि बीते 28 जनवरी को मुंबई से बारामती में एक सभा को संबोधित करने जा रहे अजीत पवार का निधन बारामती में ही हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हो गया था।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button