
महाकाल मंदिर पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- अहंकार, नफरत और जलन से ऊपर उठें
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए और देश की प्रगति, शांति व समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि समाज को अहंकार, नफरत और जलन से ऊपर उठना चाहिए.
उज्जैन:
उज्जैन में शनिवार सुबह पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल से देश की तरक्की, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.
आरती के बाद मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने कहा, ‘हम अहंकार, नफरत, बदला और जलन से ऊपर उठें. सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें. मैंने देश की प्रगति और खुशहाली की कामना की है.’ उन्होंने बताया कि किसान परिवार से आने के नाते उन्हें किसानों और सेना के बलिदान का महत्व भलीभांति समझ में आता है.



