अंतरराष्ट्रीय
भारत और इज़राइल ने FTA वार्ता शुरू करने के लिए ToR पर हस्ताक्षर किए

भारत और इज़राइल ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए वार्ता शुरू करने हेतु ToR (Terms of Reference) पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत के वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल और इज़राइल के अर्थव्यवस्था मंत्री नीर बरकत ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। ToR में माल-सेवा व्यापार, निवेश, कस्टम प्रक्रियाओं का सरलीकरण, और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देने की बात कही गई है।



