भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए

*गोंडा*
भाजपा द्वारा इस समय पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर 3 शताब्दी स्मृति अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उनकी जन्म जयंती 31 मई तक चलेगा। कल जिला पंचायत सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों का जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे।
आज जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यालय पर पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन वृत्त पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
साथ ही साथ कर्नलगंज विधानसभा में पंचायत प्रतिनिधियों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जुगल किशोर रहे कर्नलगंज विधायक अजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ आज जनपद के सभी 2726 वोटो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम सुना गया।