POLITICS

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय कार्यरत अध्यक्ष अभिषेक सुंदरियाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की फोटो भेट

रुड़की महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती उपासना करने का विशेष दिन है। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। साधक को भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। उक्त उद्गार महाशिवरात्रि पर देहरादून में सर्वोत्तम प्रगति वेलफेयर फाउंडेशन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वोत्तम प्रगति वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन अभिषेक सुंदरियाल ने कहा कि भगवान शिव के मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करना चाहिए। भगवान शिव दयालु व कृपालु देव हैं। शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करने मात्र से ही भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अकील खान एव भाजपा कार्यकर्ता भी मौजुद रहे महाशिवरात्रि पर्व जीवन के कष्टों को दूर करने और अभिष्ट का प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक भक्त को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना का पर्व है। भगवान शिव को अभिषेक अत्यन्त प्रिय है। गंगा जल, दूध, दही, शहद, घी, विल्व पत्र आदि से भगवान का रूद्राभिषेक करने से वह अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। और भगवान शिव की लीला अपरंपार है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button