घी के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

घी को हेल्दी फैट के रूप में जाना जाता है और यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग घी को दाल, चावल, रोटी या खिचड़ी के साथ बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ घी का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें घी के साथ नहीं खाना चाहिए।
1. शहद
शहद और घी दोनों ही अपने-अपने स्तर पर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इन दोनों का एक साथ सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इसे साथ लेने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए इनका सेवन अलग-अलग समय पर करना ही बेहतर है।
2. चाय या कॉफी
अगर आप चाय या कॉफी में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह आदत छोड़ दें। ऐसा करने से पाचन पर असर पड़ सकता है और एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. मछली
आयुर्वेद के अनुसार घी और मछली का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। घी को गर्म और मछली को ठंडा माना जाता है। दोनों का विपरीत स्वभाव होने के कारण साथ खाने से स्किन प्रॉब्लम और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
4. दही
घी और दही दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन इनका स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है। घी गर्म और ऑयली होता है, जबकि दही ठंडा और भारी। इनका एक साथ सेवन पाचन गड़बड़ी और मेटाबॉलिज्म स्लो करने का कारण बन सकता है।
5. मूली
मूली और घी का कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मूली तीखी और गर्म होती है, और घी के साथ लेने पर पेट में गैस, ब्लोटिंग या अपच की समस्या हो सकती है।
By : Gopal Sharma