ब्लाक आपके द्वारा के तहत मुजेहना के शुक्लपुर व पंडरी कृपाल के मलारी गांव निवासी ग्रामीणों से रूबरू हुए जिम्मेदार अधिकारी

*गोण्डा*
गोंडा जिले में सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए आयोजित कार्यक्रम ब्लाक आपके द्वार जिससे जनता की समस्या घर बैठे सुना व उसका निस्तारण किया जाय के तहत आयोजित कार्यक्रम मे जनपद के विकास खंड मुजेहना के ग्राम सभा शुकुल पुर गांव स्थित पंचायत भवन में आयोजित किया गया। जिसमें एडीओ पंचायत परमात्मा दीन, एडीओ मनरेगा संजय ने पंचायत भवन सभागार में ग्रामीण से वार्तालाप करते हुए गांव में सभी बिकास सम्बंधित पहलुओं पर चर्चा की साथ ही पात्र श्रेणी में यदि कोई व्यक्ति महिला पुरुष वांछित हो तो उसे सुविधा उपलब्ध कराई जाने सहित अन्य सभी बिकाशील योजनाओं की जानकारी दी इस मौके पर सचिव रमेश कुमार, ग्राम प्रधान पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं इसी प्रकार विकास खंड पंडरी कृपाल क्षेत्र के ग्राम सभा मलारी में
एडीओ विशाल वर्मा ने मौजुद ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात उन्होंने कहा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें लाभ पात्र को सुविधाएं दी जाएंगी जैसे बृद्धा, बिधवा, विकलांग पेंशन जिनको नहीं मिल रहा है साथ ही गांव का समुचित बिकास साथ ही यदि किसी को कोई भी समस्या है तो बताएं नाली रास्ता तालाब सहित गांव में किसी भी प्रकार की कोई समस्या सहित विकास सम्बन्धी सभी बिन्दुओं पर चर्चा हुई जिसमें सभी लोगों ने ध्यान से सुना किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रखी इस मौके पर सचिव श्रीमती नीलू सिंह ग्राम प्रधान राम प्रकाश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग ग्रामीण मौजूद रहे।



