अंतरराष्ट्रीयमनोरंजन
बॉलीवुड छोड़ने की मजबूरी बताई प्रियंका चोपड़ा ने!

बॉलीवुड छोड़ने की मजबूरी बताई प्रियंका चोपड़ा ने: ‘पॉलिटिक्स से थक गई थी, मनचाहा काम नहीं मिला
‘प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने मजबूरी में बॉलीवुड छोड़ा था। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उन्हें कोने में धकेल दिया गया था और पॉलिटिक्स से तंग आ चुकी थीं।बॉलीवुड से हटने की वजहेंप्रियंका ने ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ पॉडकास्ट में बताया, “मुझे मनचाहा काम नहीं मिल रहा था, लोग कास्ट नहीं कर रहे थे।” उन्होंने बॉलीवुड की राजनीति से ब्रेक लेने के लिए अमेरिका जाने का फैसला लिया।2012 में म्यूजिक वीडियो के ऑफर ने उन्हें हॉलीवुड की राह दिखाई, जहां उन्होंने ‘क्वांटिको’ जैसी सीरीज से पहचान बनाई।करियर का टर्निंग पॉइंटप्रियंका ने कहा, “मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं, इसलिए ब्रेक चाहिए था।” अब वे बॉलीवुड कमबैक की तैयारी कर रही हैं।



