क्राइम
बेंगलुरु के एक मकान में पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आरएमवी सेकेंड स्टेज में एक किराए के घर में परिवार के सभी चार सदस्यों का शव बरामद हुआ है।
मरने वालो में एक पुरुष एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के मूल निवासी थे।मरने वालो मे अनूप कुमार (38 वर्ष) सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के रूप में निजी कंपनी में कार्यरत थे।राखी (35 वर्ष)-अनूप कुमार की पत्नी। एक( 5) वर्षीय (2) वर्षीय लड़का शामिल हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया। पुलिस ने मौत की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



