बिहार में मैट्रिक पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती, सोनपुर रेल मंडल ने इन स्टेशनों पर टिकट बुकिग काउंटरों पर पोस्टिंग के लिए निकाली वैकेंसी

बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती निकली है. यह नौकरी रेलवे स्टेशनों पर ड्यूटी करने के लिए निकाली गई है. दरअसल, सोनपुर रेल मंडल को बिहार के 24 से ज्याद रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग एजेंटों की जरूरत है. इसके लिए डायरेक्ट चयन भर्ती निकाली गई है. यह नौकरी केवल इंरटव्यू के जरिए मिलेगी. 10वीं पास इच्छुक उम्मीदवारों को सोनपुर रेल मंडल में ऑफलाइन आवेदेन करना होगा.
इन रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी ड्यूटी
इंटरव्यू के बाद सलेक्ट हुए युवाओं बिहार के इन 24 रेलवे स्टेशनों पर पोस्टिंग मिलेगी.
चयनित अभ्यर्थी को निर्धारित कमीशन पर टिकट जारी करने की सुविधा दी जाएगी. सोनपुर रेल मंडल के विज्ञापन में कहा गया है कि इन रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंटों की जरूरत है.-:
गरौल, हाजीपुर, महानार रोड, खगड़िया, सेमापुर, सोनपुर, बेगूसराय, मानसी, नवगछिया, महेशखूंट, कढ़गोला रोड, कुर्सेला, नारायणपुर, लाखो, तेघड़ा, भगवानपुर, अक्षयवट राय नगर, उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, शाहपुर पटोरी, मोहिउद्दीननगर, देसरी, बछवाड़ा और दिघवारा रेलवे स्टेशन.
रेल मंडल की ओर से जारी विज्ञापन में कहा गया है कि युवाओं अपने ही राज्य में नौकरी करने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है. यह वैकेंसी टिकट वितरण प्रणाली और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू करने के लिए लिए निकाली गई है. रेलवे का मकसद है कि स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट बुक कराने में ज्यादा समय ना लगे और फटाफट काउंटर से टिकट ले सकें.
विज्ञापन में कहा गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी. रेलवे का प्रयास है कि केवल योग्य उम्मीदवारों को ही मौका मिले. टिकट बुकिंग एजेंट की यह नौकरी फिलहाल तीन साल के लिए होगी. युवा बेरोजगार 31 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट अनिवार्य है. आवेदक अपना फॉर्म डाक, कूरियर या हाथों-हाथ कार्यालय में जमा कर सकते हैं.
टिकट बुकिंग एजेंट की नौकरी के लिए अर्हता या योग्यता क्या है?
शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक या इसके समकक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए
जरूरी कागजात: चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र समेत सभी आवश्यक दस्तावेज कागजात
न्यूनतम उम्र: 18 साल
जो भी अभ्यर्थी इस नौकरी को पाना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं. जहां तक सैलरी का सवाल है तो यह तीन साल के फिक्स वेतन पर बहाली की जाएगी.



