बिहार

बिहार में पत्रकार से लेकर पुलिस तक सुरक्षित नहीं है? जन सुराज कि सरकार आते ही करूगा यह काम?

सारण (बिहार) एनडीए नेताओं की अदूरदर्शिता की वजह से बिहार में पत्रकार, वकील, डॉक्टर और यहां तक कि बिहार की पुलिस भी सुरक्षित नही है। जनसुराज की सरकार बनने पर कानून ब्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा ताकि बिहार के लोग सुकून से रह सकें। यह बातें माँझी के मदनसाठ स्थित माँ नारायणी विवाह भवन में गुरुवार को युवा संघर्ष यात्रा पर बाइक से निकले जन सुराज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा निकले थें.

पत्रकारों से बातचीत क्या कहा?

उन्होंने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं द्वारा मांझी में उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर पार्टी के नेता मुन्ना सिंह भवानी,उदय शंकर सिंह तथा बच्चा राय के नेतृत्व में फूल-माला और अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के विचार को जन-जन तक पहुंचाने , बिहार की बदहाल व्यवस्था में परिवर्तन लाने और बिहार को सुंदर राज्य

बिहार के लोगों में जागृति लाने के उद्श्य से सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं के साथ श्री मिश्रा बनाने का संकल्प दुहराया।

मांझी के गुर्दाहा कला, गुर्दाहा खुर्द, शनिचरा बाजार, माली टोला, दक्षिण टोला, मियां पट्टी तथा नरपलिया होकर मदनसाठ पहुँचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने रात्रि विश्राम किया। वही गुरुवार को मदनसाठ से ही यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। पत्रकार वार्ता में ललित तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुरेश सिंह, अभिषेक तिवारी, संतोष कुमार सिंह तथा अनिल राम आदि कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button