POLITICSउत्‍तर प्रदेश

बिहारी वोटर्स हैप्पी-हैप्पी, UP से जा रहे वोट डालने घर, कह रहे- जाए काहे नहीं, जब छुट्टी मिलल बा ता

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है. यूपी में काम करने वाले बिहार के मतदाताओं को चुनाव वाले दिन सवैतनिक अवकाश यानी पेड लीव दी जा रही है, ताकि वे अपने गृह राज्य जाकर मतदान कर सकें. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 6 नवंबर और 11 नवंबर को बिहार के मतदाताओं के लिए छुट्टी घोषित की गई है, ताकि वे बिना किसी बाधा के घर लौटकर वोट डाल सकें. अब बिहारी वोटर्स अपने घर को निकल भी गए हैं. जब उनसे न्यूज 18 ने बातचीत की तो यह लोग बहुत हैप्पी हैप्पी दिखाई दी. उत्साह से भरे हुए लोग यही कह रहे थे कि जाए काहे नहीं, जब छुट्टी मिलल बा ता. ये सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा गए.

क्या है यूपी सरकार का फरमान?

यूपी सरकार का फरमान ऐसे समय में आया जब बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है. बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में बिहारी मजदूर, कर्मचारी और अन्य पेशेवर कार्यरत हैं, जो विभिन्न उद्योगों, निर्माण कार्यों और सरकारी-निजी क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं. इन मतदाताओं को मतदान से वंचित न रखने के उद्देश्य से योगी सरकार ने यह पहल की है.

आदेश में साफ-साफ कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, निगमों, बोर्डों और निजी संस्थानों में कार्यरत बिहार के मतदाता इस अवकाश का लाभ उठा सकेंगे. विशेष रूप से, जिन कर्मचारियों के पास बिहार का वैध मतदाता पहचान पत्र है, वे मतदान के लिए घर जा सकेंगे. सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इस अवकाश को वेतन सहित माना जाएगा, यानी कर्मचारियों की सैलरी में कोई कटौती नहीं होगी.

क्या बोले लोग?

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं. चुनाव को लेकर उनमें खासा उत्साह देखा जा रहा है. कई लोग अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए बिहार रवाना हो चुके हैं. News18 से बातचीत में लोगों ने बताया की वो खास बिहार चुनाव में वोट करने के लिए जा रहे हैं.

एक शख्स ने कहा कि वे इस बार विकास, महिला सुरक्षा और शिक्षा जैसे मुद्दों पर वोट करेंगे. साथ ही उन्होंने यूपी सरकार के फैसले को राहतभरा बताया. उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले की वजह से उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का मौका मिलेगा.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button