क्राइम

Haldwani: शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज.

Haldwani: शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज.

हल्द्वानी में काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 साल की किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को कार से हैड़ाखान मार्ग पर ले गए और वहां उसे शराब पिलाई। पुलिस ने अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी दसवीं की छात्रा है।

प्रभारी एसओ दिलीप के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र निवासी किशोरी मोहल्ले की दुकान से सामान लेने गई थी। वहां उसे घर के बगल में किराये पर रहने वाले अल्मोड़ा के दन्या थानांतर्गत नौगांव निवासी मोहित और प्रदीप मिले। दोनों ने घुमाने के बहाने उसे कार में बैठा लिया और तीनों हैड़ाखान रोड की ओर निकल लिए। वहां युवकों ने कार में ही किशोरी को शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

परिजन के अनुसार देर रात साढ़े दस बजे तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो चिंता हुई। सभी लोग काठगोदाम थाना पहुंचे। पुलिस के साथ खोजबीन शुरू की तो हैड़ाखान सड़क पर एक कार खड़ी दिखी। पुलिस टीम ने देखा तो कार में किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। दोनों आरोपी भी कार में ही मौजूद थे। मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जबकि दोनों युवकों पर पॉक्सो अधिनियम की के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

कार में दो आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी सीज कर दिया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button