अन्य

फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के 4 लोगों के शव

चेन्नई में एक परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए है।जिनमें दो किशोर बेटे भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया हैं की एक परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए जिनमें दो नाबालिग बेटे भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक कपल डॉक्टर और वकील था। साथ ही उनके दो बेटों थे।इनके शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले और पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी हो।

पुलिस ने इस मामले में आगे कहा है कि हमें संदेह है कि उन्होंने खुदकुशी की है। वे कर्ज में डूबे हुए थे। हम जांच कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कर्ज के दबाव में ऐसा किया होगा। तिरुमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगे की जांच जारी है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button