गोंडा

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने सुनील विश्वकर्मा को सहायक महामंत्री बनाए जाने हुआ स्वागत

*गोंडा*

गोंडा पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन गोरखपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में पुरानी जोनल कार्यसमिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में सुनील विश्वकर्मा को सहायक महामंत्री चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष की लहर दौड़ गई। सहायक महामंत्री के रेलवे स्टेशन पर उनके पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लादकर रेलवे आवास तक विजय जुलूस की तरह ले जाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “सुनील विश्वकर्मा जिंदाबाद” और “रेल श्रमिक एकता जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सुनील विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button