गोंडा

पूर्णाहुति के साथ खमरौनी का शतचंडी महायज्ञ संपंन

गोंडा

गोंडा जिले के बेलसर ब्लाक के रगड़गंज परसपुर सीबीएन रोड पर खमरौनी स्थित जवालामाई मंदिर में पिछले 25 जनवरी से चल रहा 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ मंगलवार को अपराह्न पूर्णाहुति के साथ संपंन हो गया। पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में भोर पांच बजे से सायं तक हजारों श्रद्धालुओं ने देवी का जयकारा लगते हुए परिक्रमा किया। महिलाओं ने मेले के साथ रासलीला का आनंद लिया । सायं तीन बजे से शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

पूर्णाहुति से पूर्व सुबह तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने पूजन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि खमरौनी यज्ञ से प्रेरणा लेकर युवाओं में त्याग सहयोग और सद्भावना की प्रवृति बढ़ी है। यज्ञ समिति की ओर से विधायक को रामनाम ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। अपराह्न तीन बजे से अयोध्या के वैदिक विद्वान आचार्य धर्मवीर शास्त्री के निर्देशन में वैदिक विद्वानों ने वेदमंत्रो से पूर्णाहुति कराया। यज्ञ संरक्षक गुजरात के सूरत स्थित सिद्ध मनोकामना हनुमान पीठ के पीठाधीश्वर व महामंडलेश्वर स्वामी रामसेवक दास त्यागी बापू ने घी शहद नारियल गन्ना एवं तिल की समिधा से दर्जनों यजमान व हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के मध्य शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति दी। उधर मथुरा वृंदावन के रासलीला मंडल ने स्वामी धर्मवीर के निर्देशन में अंतिम दिवस की रामलीला में भगवान राम के लंका विजय का मंचन किया। दर्शकों से खचाखच भरे रंगमंडप में व्यवस्था बनाने में थाना उमरी बेगमगंज की महिला पुलिस सक्रिय रही।

पूर्णाहुति यज्ञ व भंडारे में सत्यप्रकाश उपाध्याय, दुर्गाप्रसाद तिवारी, रमाकांत पांडेय, इंद्रबहादुर तिवारी, महंथ नागा राजेश गिरि कालपी, संतोष पांडेय, रवि सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, संतोष सिंह व प्रदीप तिवारी समेत समाजसेवी शामिल रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button