गोंडा

डॉक्टर अतुल सोनकर, बने अधीक्षक, सीएचसी पंडरी कृपाल 

गोंडा

गोंडा जिले के पंडरी कृपाल सीएचसी में एएनएम बीएचओ व स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा लगातार अधीक्षक के विरुद्ध चल रहे क्रमिक अनशन के फलस्वरूप आखिरकार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने अधीक्षिका डॉक्टर पूजा जयसवाल को हटा कर वहां नए चिकित्साधिकारी के रूप में डॉक्टर राहुल सोनकर को प्रभार सौंप दिया है। डॉक्टर राहुल इसके पूर्व कोविड के दौरान यहां अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे कानपुर नगर मेडिकल कॉलेज से एमडी करने के पश्चात दुबारा यहां तैनात किए गए है।

भेंट वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिल कर वे राजकीय कार्यों को बेहतर ढंग से करने का भरपूर प्रयास करेंगे। अधीक्षिका को हटाए जाने के पश्चात कर्मचारी राहत महसूस कर रहे है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button