पुराने दोस्त, गठबंधन की तैयारी… असम में जीत के लिए बीजेपी नहीं छोड़ेगी कोई कसर!

पुराने दोस्त, गठबंधन की तैयारी… असम में जीत के लिए बीजेपी नहीं छोड़ेगी कोई कसर
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए NDA गठबंधन की स्थिति साफ कर दी है. 10 मार्च तक BJP, AGP और BPF के बीच सीटों का बंटवारा अंतिम रूप ले लेगा और कुछ सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ भी संभव है.
असम में सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए गठबंधन की राजनीति तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने NDA गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बड़ी तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने संकेत दिया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP), असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के बीच सीटों का बंटवारा 10 मार्च तक अंतिम रूप ले लेगा.
NDA कुनबे में फिर दोस्ती के कयास
AGP और भाजपा का गठबंधन पुराना है. सीएम ने कहा कि वे 10 मार्च तक सीटों पर फैसला ले लेंगे. दिलचस्प बात यह है कि कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच फ्रेंडली फाइट देखने को मिल सकती है ताकि दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं की स्थानीय आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके.


