पीडीए पखवाड़ा महापंचायत का आयोजन

गोंडा
पीडीए पखवाड़ा महापंचायत का आयोजन गौरा विधानसभा के फुटहिया बाजार में किया गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए गौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय विद्यार्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान में छेड़छाड़ कर बदलाव करना चाहती है। भाजपा पीडीए समाज के लोगों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान में छेड़छाड़ ना करने देने का बीड़ा उठाया है। संजय विद्यार्थी ने कहा की सपा की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को समाजवादी पेंशन के रूप में दो हजार रुपए प्रतिमाह, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन योजना, लोहिया आवास योजना, लोहिया ग्राम योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को पुनः शुरू किया जाएगा। महिला हेल्पलाइन 1090,102-108 एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष हर्ष चौधरी तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष पप्पू प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभा यादव, सुशील पांडेय, अंबुज तिवारी, विजय यादव, नजीर मोहम्मद, संजय कनौजिया, विनोद यादव, सुभाष यादव, योगेंद्र वर्मा, अमरनाथ विद्यार्थी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।