POLITICSजानकारीबिहार

राष्ट्रीय जनता दल की नालंदा इकाई ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

लोकेशन।नालंदा

डेस्क।बिहार

राष्ट्रीय जनता दल की नालंदा इकाई ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिहार शरीफ के हॉस्पिटल मोड पर राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन उनके द्वारा संसद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदर्भ में दिए गए कथित बयान को लेकर किया गया।

राजद के युवा जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने इस मौके पर कहा, “अमित शाह का बयान भारतीय संविधान और बाबा साहब के आदर्शों के खिलाफ है। इससे देश के दलित और पिछड़े समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हैं।”

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button