पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा… BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित

दोनों विधायकों को पार्टी लाइन का उल्लंघन करने और अनुशासनहीनता के आरोपों के कारण निलंबित किया गया है. बीजद ने इस आदेश की एक प्रति ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष को भी भेजी है, ताकि विधायी प्रक्रिया के तहत इस निलंबन की औपचारिक जानकारी दर्ज की जा सके.
नई दिल्ली:
बीजू जनता दल (बीजद) ने गुरुवार को अपने उन दो विधायकों के खिलाफ एक्शन लिया है जिनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की बात सामने आई थी. बीजद के जिन दो विधायकों को पार्टी से निलंबित किया गया है उनमें अरविंद महापात्रा और सनातन महाकूद शामिल. यह कार्रवाई पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के माध्यम से घोषित की गई.