अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोटा में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी की रैली के बाद आत्मघाती बम धमाका, 15 से अधिक मौतें और 35 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी कोटा (क्वेटा) में बड़ा आत्मघाती बम धमाका हुआ है। यह विस्फोट बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (BNP) की एक सार्वजनिक रैली के ठीक बाद सरियाब क्षेत्र में शाहवानी स्टेडियम के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रैली के खत्म होते ही जब लोग लौट रहे थे तभी हमलावर ने अपनी विस्फोटक से भरी जैकेट में विस्फोट कर दिया। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और 35 से अधिक घायल हुए हैं।

बीएपी के प्रमुख अख्तर मेंगल रैली में मौजूद थे और वह सुरक्षित हैं लेकिन उनके कई समर्थक घायल हो गए। धमाका इतना भयानक था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई और आसपास का क्षेत्र धुएं से घिर गया। स्थानीय अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

धमाके की जिम्मेदारी दाएश खुरासान नामक संगठन ने ली है जो आईएस का एक मॉड्यूल बताया जा रहा है। बलूचिस्तान में इस तरह के हमले नियमित तौर पर हुए हैं जिसमें राजनीतिक और सैन्य लक्ष्य निशाना बनाए गए हैं। यह हमला पूर्व प्रांतीय मुख्यमंत्री सरदार अताउल्लाह मेंगल की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित रैली के दौरान हुआ।

पाकिस्तानी आधिकारियों ने इस आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की है और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कड़े कर दी है ताकि आगे के हमलों को रोका जा सके।इस बम धमाके ने न सिर्फ स्थानीय बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसके बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button