खेल

वैभव सूर्यवंशी का बवंडर… IPL में बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा पीछे छूटे!

वैभव सूर्यवंशी का बवंडर… IPL में बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा पीछे छूटे

वैभव सूर्यवंशी हर मैच में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बना रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी 15 साल के वैभव ने तूफानी गति से रन बनाए. वैभव ने अपनी इनिंग्स के दौरान अभिषेक शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फॉर्म जारी है. रविवार (17 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले में भी वैभव का बल्ला जमकर बोला. अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने 21 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से तो चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया. वैभव को माधव तिवारी ने डेविड मिलर के हाथों कैच आउट कराया. माधव की धीमी गेंद पर वैभव जल्दी शॉट खेल गए, ऐसे में टाइमिंग सही नहीं बैठी और उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा.

वैभव सूर्यवंशी ने इस इनिंग्स के दौरान खास रिकॉर्ड्स बनाए. वैभव अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 43 छक्के जड़ चुके हैं. वैभव ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2024 के सीजन में 42 छक्के लगाए थे.

IPL सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय
43*- वैभव सूर्यवंशी (2026)
42- अभिषेक शर्मा (2024)
39- श्रेयस अय्यर (2025)
38- विराट कोहली (2016)
38- विराट कोहली (2024)
38- सूर्यकुमार यादव (2025)

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया. वैभव ने लुंगी एनगिडी की गेंद पर ऐसा किया. देखा जाए तो वैभव इस सीजन तीसरी बार अपनी इनिंग्स में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने में सफल रहे हैं. वैभव के अलावा किसी आईपीएल सीजन में ऐसा कारनामा शाहरुख खान, सुनील नरेन और देवदत्त पडिक्कल ही कर पाए हैं.

IPL सीजन में तीन बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बैटर
शाहरुख खान (पंजाब किंग्स), 2023
सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स), 2025
देवदत्त पडिक्कल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 2026
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), 2026

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 12 मैचों में 40.50 के एवरेज से 486 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक और दो अर्धशतक निकले. वैभव का स्ट्राइक रेट 234.78 रहा है. वैभव ने मौजूदा सीजन में 43 चौके और 43 छक्के लगाए हैं.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button